1 gay pashu hei
गाय खरीदनी है तो दूध के लिए साहीवाल, गिर, एचएफ क्रॉस या जर्सी क्रॉस देखिए। पहले अपनी आँखों के सामने दूध निकलवाइए, फिर चारों थनों का सीएमटी टेस्ट कराइए, और पूछिए वह दूध देने के कितने महीने में है। सातवें या आठवें महीने वाली गाय जल्दी गिरती है। पचास हजार रुपये से ऊपर हो तो पशुमित्र या वैट साथ ले जाइए।

