20 लीटर दूध देने वाली गाय खरीदना है
बीस लीटर वाली दूधारू गाय खरीदनी है तो साहीवाल, गिर, एचएफ क्रॉस या जर्सी क्रॉस देखिए। पहले अपनी आँखों के सामने पूरा दूध निकलवाइए, फिर चारों थनों का सीएमटी टेस्ट कराइए, और पूछिए अभी कौन से महीने की दुग्धावस्था है। सातवें या आठवें महीने वाली गाय जल्दी गिरती है। अगर कीमत पचास हजार से ऊपर है, तो पाशुमित्र या पशु चिकित्सक साथ ले जाइए।

