4 gay ha
चार गायों के लिए अगर आप दूध का काम शुरू करना चाहते हैं, तो साहीवाल, गिर, एचएफ क्रॉस या जर्सी क्रॉस देखिए। खरीदते समय अपनी आंखों के सामने दूध निकलवाइए, चारों थनों का सीएमटी टेस्ट कराइए, और यह भी पूछिए कि वह दूध देने के कौन से महीने में है। पचास हजार रुपये से ऊपर की गाय हो तो पशुमित्र या पशु चिकित्सक साथ ले जाइए।

