मुझे अच्छी नस्ल की गाय चाहिए
दूध के लिए साहीवाल, गिर, एचएफ क्रॉस या जर्सी क्रॉस सबसे ठीक रहती है। पहले अपनी आँखों के सामने पूरा दूध निकलवाइए, चारों थनों का सीएमटी टेस्ट कराइए, और यह पूछिए कि वह ब्यांत के कौन से महीने में है। सातवें या आठवें महीने की गाय का दूध जल्दी घटता है। पचास हजार रुपये से ऊपर हो तो पशुमित्र या पशु चिकित्सक साथ ले जाइए।

