पशु की कीमत कैसे तय करूँ?
पशु की कीमत दूध, उम्र, गर्भ की हालत, नस्ल, थन की बनावट और शरीर की तंदुरुस्ती देखकर तय होती है। गाय हो तो साहीवाल, गिर, एच एफ क्रॉस या जर्सी क्रॉस की कीमत आमतौर पर ज्यादा रहती है। पहले दूध अपनी मौजूदगी में निकालकर देखो, फिर चारों थनों की सी एम टी जांच कराओ। अगर कीमत पचास हजार रुपये से ऊपर है, तो पाशुमित्र या पशु चिकित्सक से दिखा लो।
Region: Alri B.O, JALORE, RAJASTHAN

