साहीवाल गाय कितने दूध देती है?
साहीवाल गाय आम तौर पर आठ से बारह लीटर दूध देती है। अच्छी देखभाल, हरा चारा, दाना और गर्मी से बचाव हो तो और भी अच्छा चलती है। यह गरमी सहने वाली और दूध में अच्छा फैट देने वाली नस्ल है। अगर आपको लगातार ज्यादा दूध चाहिए, तो एक ही गाय पर निर्भर मत रहिए; दो गायें अलग अलग ब्यांत की रखिए।
Region: Hardia BO, PURBI CHAMPARAN, BIHAR

