गाय खरीदते समय क्या देखन��� चाहिए?
दूध के लिए गाय लेते समय सबसे पहले अपनी आँखों के सामने दूध निकलवाइए। फिर चारों थनों का सी एम टी टेस्ट कराइए। अभी कौन से महीने की दुग्धावस्था है, यह जरूर पूछिए। सातवें या आठवें महीने वाली गाय जल्दी कम दूध देने लगती है। उम्र तीन से पाँच साल और शरीर भरा हुआ होना चाहिए। पचास हजार से ऊपर हो तो पशुमित्र या पशु चिकित्सक साथ ले जाइए।
Region: Hardia BO, PURBI CHAMPARAN, BIHAR

