मुर्रा भैंस का पहचान कैसे करें
मुर्रा भैंस की पहचान काले रंग, छोटे मुड़े हुए सींग, मजबूत शरीर और शांत स्वभाव से होती है। इसकी आँखें साफ़, थन बराबर और पैर सीधे होने चाहिए। अच्छी मुर्रा रोज़ आठ से चौदह लीटर दूध देती है, और बढ़िया जानवर सोलह से बीस लीटर तक दे सकता है। खरीदते समय दूध निकालकर देखिए, थन में गांठ न हो।
Region: Dukhi Chhapar BO, PASHCHIM CHAMPARAN, BIHAR

