खरीदते समय क्या देखूँ?
जर्सी क्रॉस गाय लेते समय दूध अपने सामने निकलवाइए, चारों थनों का सीएमटी टेस्ट कराइए, दूध के महीने पूछिए, और उम्र देखिए। तीन से पाँच साल, दूसरी या तीसरी ब्यांत वाली गाय ठीक रहती है। पसलियाँ बहुत दिखें तो मत लीजिए। पचास हजार रुपये से ऊपर हो तो पशुमित्र या पशु चिकित्सक साथ ले जाइए।
Region: Bishankhedi B.O, RAISEN, MADHYA PRADESH

