थनैला कैसे पहचानूँ?
थनैला में थन गरम, सूजा हुआ, दर्द वाला होता है और दूध में फुंसियाँ, पानीपन, पीले दाने या खून दिख सकता है। पहले हर थन का दूध अलग निकालकर देखिए। अगर एक थन से दूध कम है या गाय दुहते समय लात मारती है, तो शक मजबूत है। सीएमटी टेस्ट कराइए। पहले चौबीस घंटे में ठंडी पट्टी और हर चार घंटे में उस थन का दूध निकालते रहिए, मालिश अभी मत कीजिए।
Region: Agarsand BO, MIRZAPUR, UTTAR PRADESH

