खरीदते समय क्या क्या देखूं?
अच्छी दूधारू गाय लेते समय सबसे पहले अपने सामने दूध निकलवाइए। फिर चारों थनों का सीएमटी टेस्ट कराइए। यह भी पूछिए कि वह दुग्धकाल के कौन से महीने में है, क्योंकि सातवें या आठवें महीने में दूध तेजी से घटता है। उम्र तीन से पाँच साल और शरीर भरा हुआ होना चाहिए। पचास हजार रुपये से ऊपर हो तो पशुमित्र या पशु चिकित्सक साथ ले जाइए।
Region: Dandi Bazar BO, PRAYAGRAJ, UTTAR PRADESH

