दूध में फाहे या खून तो नहीं है?
थनैला की शुरुआत भी हो सकती है। अभी दूध को साफ बर्तन में निकालकर देखिए, थन को हल्के हाथ से दबाकर दर्द और गरमी जाँचिए। बच्चा को बार बार चुसाइए, थन पूरी तरह खाली रखिए, और गरम पानी से सिकाई करिए। अगर दूध में फाहे या खून दिखे, थन सख्त हो, या बुखार आए, तो आज ही इलाज शुरू कराना पड़ेगा।
Region: Dharampur BO, KAUSHAMBI, UTTAR PRADESH

