इसका कीमत
एचएफ क्रॉस गाय की कीमत आम तौर पर पचास हजार से दो लाख रुपये तक होती है। अच्छी दूधारू, सही गर्भ वाली और थन ठीक हो तो दाम और ऊपर जा सकता है। खरीदते समय अपने सामने दूध निकलवाइए, चारों थनों का सीएमटी टेस्ट कराइए, और यह भी पूछिए कि वह दुग्धकाल के कौन से महीने में है। पचास हजार से ऊपर हो तो पशुमित्र या पशु चिकित्सक साथ ले जाइए।

