चार साल की पाड़ी क़ो हिट पर कैसे लाया जाए
पाड़ी में हीट न आना अक्सर पोषण की कमी, शरीर की हालत कमजोर होना, या अंडाशय की गड़बड़ी से होता है। पहले उसे अच्छा हरा चारा, सूखा चारा, खनिज मिश्रण और साफ पानी दीजिए। शरीर बहुत दुबला हो तो पहले वजन ठीक कीजिए। सुबह और शाम ध्यान से देखें, बेचैनी, बार बार रंभाना, पूँछ उठाना, साफ पानी जैसा स्राव हो तो हीट है। अगर दो से तीन चक्र में भी हीट न आए, तो गर्भाशय और अंडाशय की जांच करानी पड़ेगी।
Region: Bemla B.O, UDAIPUR, RAJASTHAN

