दूध देने वाली गा��� की पहचान कैसे करूँ?
दूध वाली गाय पहचानने में थन, शरीर और दूध की चाल सबसे पहले देखो। थन भरा हुआ, चारों थन बराबर, नसें उभरी हुई, पेट गहरा और शरीर लंबा हो तो अच्छी दूधारू गाय की संभावना रहती है। खरीद से पहले अपने सामने दूध निकलवाओ, चारों थनों का सीएमटी टेस्ट कराओ, और ब्यांत का महीना पूछो। सातवें आठवें महीने में दूध तेजी से गिरता है। पचास हजार से ऊपर हो तो पशुमित्र साथ ले जाओ।
Region: Bishankhedi B.O, RAISEN, MADHYA PRADESH

