मैं गाय खरीदने जा रहा हूँ, क्या देखूँ?
दूध वाली गाय लेते समय सबसे पहले अपने सामने दूध निकलवाओ। फिर चारों थनों का सीएमटी टेस्ट कराओ। दूसरी या तीसरी ब्यांत, तीन से पाँच साल की गाय लो। सातवें आठवें महीने की ब्यांत वाली गाय मत लो, उसका दूध जल्दी गिरता है। साहीवाल, गिर, HF क्रॉस या जर्सी क्रॉस देखो। पचास हजार से ऊपर हो तो पशुमित्र या पशु चिकित्सक साथ ले जाओ।
Region: Bishankhedi B.O, RAISEN, MADHYA PRADESH

