साहीवाल गाय की कीमत क्या है
साहीवाल गाय की कीमत आम तौर पर पचास हजार से डेढ़ लाख रुपये तक रहती है। अच्छी दूधारू, सही गर्भ वाली और थन ठीक हो तो दाम और बढ़ सकता है। खरीदते समय अपने सामने दूध निकलवाइए, चारों थनों का सीएमटी टेस्ट कराइए, और दूधारू के महीने पूछिए। पचास हजार से ऊपर हो तो पशुमित्र या पशु चिकित्सक साथ ले जाइए।

