भैंस को कितना चारा देना चाहिए
भैंस को दूध के हिसाब से चारा देना चाहिए। आम तौर पर हरा चारा बीस से पचास किलोग्राम, सूखा चारा चार से आठ किलोग्राम, दाना दो से आठ किलोग्राम और खनिज मिश्रण सौ से दो सौ ग्राम रोज़ देना ठीक रहता है। साफ पानी पचास से सत्तर लीटर रखें। गर्मी में नहाने या लोटने की जगह ज़रूर दें, नहीं तो दूध घटता है। अगर दूध कम हो रहा है तो रेशन ठीक से मिलाकर देखिए।
Region: Putrial BO, HAMIRPUR, HIMACHAL PRADESH

