मुझे क्या करना चाहिए
देशी गाय बेचने से पहले दूध अपनी मौजूदगी में निकलवाइए, थन की जांच कराइए, और गर्भ है या नहीं यह भी देखिए। अगर गाय दूध दे रही है तो पंद्रह हजार कम पड़ सकता है। उम्र, ब्यांत का महीना, और शरीर की हालत देखकर दाम तय कीजिए। अगर खरीददार मिले तो लिखित लेनदेन करिए।

