इसकी कीमत कितनी रहती है?
जाफराबादी भैंस की कीमत आम तौर पर डेढ़ लाख से चार लाख रुपये तक रहती है। अच्छी दूधार, शांत स्वभाव और सही थन वाली भैंस महंगी मिलती है। अगर दूध अभी चल रहा हो और रोज़ आठ से सोलह लीटर दे रही हो, तो दाम और बढ़ सकता है। खरीदते समय दूध निकलवाकर देखिए, थन और टांगें ठीक हों, और गर्भ की स्थिति साफ पता कर लीजिए।

