इसकी दवाई क्या दें?
यह गर्भ ठहरने या बच्चेदानी की गड़बड़ी का मामला लग रहा है। अभी कोई हार्मोन की दवा अपने मन से मत दीजिए। पहले एक बार गर्भ की जांच कराइए, फिर ही इलाज तय होगा। उसे अच्छा दाना, हरा चारा और मिनरल मिक्सचर दीजिए। अगर जांच में गर्भ नहीं निकले और हीट फिर भी न आए, तो पशु चिकित्सक से बच्चेदानी और अंडाशय की जांच कराइए।
Region: Ranipur B.O, BETUL, MADHYA PRADESH

