फैट बढ़ान�� के लिए क्या खिलाऊँ?
भैंस का फैट बढ़ाने के लिए दाना नहीं, संतुलित आहार चाहिए। पहले हरा चारा, सूखा चारा, खनिज मिश्रण और नमक ठीक मात्रा में दो। दाने में मक्का, चोकर और खली का संतुलन रखो। शाम के समय थोड़ा अच्छा सूखा चारा और साफ पानी जरूर दो। अगर भैंस दुबली है तो शरीर भरने पर फैट भी सुधरेगा। तीन से चार हफ्ते में फर्क दिखना चाहिए।
Region: Boobaniya B.O, AJMER, RAJASTHAN

