साहिवाल गाय कैसे खरीदें
साहिवाल गाय दूध के लिए अच्छी रहती है। पहले दूध अपनी मौजूदगी में निकलवाइए, फिर चारों थनों का सीएमटी टेस्ट कराइए। सातवें या आठवें महीने की गाय मत लीजिए, क्योंकि दूध जल्दी घटता है। तीन से पाँच साल की, दूसरी या तीसरी ब्यांत वाली, साफ थन और अच्छी देह वाली गाय लें। पचास हजार रुपये से ऊपर हो तो पशुमित्र या पशु चिकित्सक साथ ले जाइए।
Region: Malawan Khurd BO, PRAYAGRAJ, UTTAR PRADESH

