मेरी गाय के मुंह में छाले हैं
खुरपका मुँहपका के छाले लग रहे हैं। अभी उसे अलग बांध दीजिए, नरम चारा और साफ पानी दीजिए, और मुंह को हल्के गुलाबी पोटैशियम परमैंगनेट घोल से धीरे से धोइए। छालों पर ग्लिसरीन या शहद लगा दीजिए ताकि जलन कम हो। खुरों के बीच भी घाव हों तो सूखा और साफ बिछावन रखिए। दूध कम हो सकता है, लेकिन इलाज जल्दी करोगे तो नुकसान कम रहेगा। अगर बुखार है, लंगड़ाहट है, या दो दिन में खाना शुरू न करे तो आज ही पशु चिकित्सक को दिखाइए।
Region: Phesar BO, AURANGABAD, BIHAR

