मुंह में छाले हैं, अब क्या करूँ?
खुरपका मुँहपका के छाले लग रहे हैं। अभी उसे अलग बांध दीजिए, नरम चारा और साफ पानी दीजिए, और मुंह को हल्के गुलाबी पोटैशियम परमैंगनेट घोल से धीरे से धोइए। छालों पर ग्लिसरीन या शहद लगा दीजिए ताकि जलन कम हो। खुरों के बीच भी घाव हों तो सूखा और साफ बिछावन रखिए। अगर बुखार है, लंगड़ाहट है, या वह पानी भी कम पी रही है, तो आज ही पशु चिकित्सक को दिखाइए। यह जल्दी संभालने से दूध का बड़ा नुकसान बचता है।
Region: Phesar BO, AURANGABAD, BIHAR

