खरीदते समय क्या क्या देखना है?
खरीदते समय सबसे पहले अपने सामने दूध निकलवाइए। फिर चारों थनों का सीएमटी टेस्ट कराइए। ब्यांत का महीना पूछिए, क्योंकि सातवें या आठवें महीने में दूध जल्दी घटता है। उम्र देखिए, तीन से पाँच साल की गाय सबसे ठीक रहती है। पसलियाँ बहुत निकली न हों। अगर कीमत पचास हजार रुपये से ऊपर है, तो पशुमित्र या पशु चिकित्सक को साथ ले जाइए।
Region: Mirzapur HO, MIRZAPUR, UTTAR PRADESH

