भैंस के बच्चे को क्या खिलाए
भैंस के बच्चे को पहले खीस, फिर दूध और धीरे धीरे दाना देना चाहिए। जन्म के पहले दो घंटे में खीस जरूर पिलाइए। उसके बाद साफ दूध छोटे छोटे हिस्सों में दीजिए। एक हफ्ते के बाद थोड़ा स्टार्टर दाना और नरम हरा चारा शुरू कर सकते हैं। साफ पानी हमेशा रखें। अगर बच्चा दूध नहीं पी रहा, दस्त कर रहा है, या सुस्त है तो जल्दी देखभाल कराइए।
Region: 123456

