खरीदते समय क्या देखना है?
खरीदते समय सबसे पहले अपने सामने दूध निकलवाइए। फिर चारों थनों का सीएमटी टेस्ट कराइए। दूधारू का कौन सा महीना है, यह जरूर पूछिए। सात साल से ऊपर की गाय न लें। पसलियाँ और कूल्हे बहुत उभरे न हों। टीकाकरण का कागज देखिए। पचास हजार से ऊपर हो तो पशुमित्र या पशु चिकित्सक को साथ ले जाइए।
Region: Hangwa BO, KONDAGAON, CHHATTISGARH

