गिरी गाय पहिचान
गिर गाय की पहचान लाल या भूरी चित्तीदार चमड़ी, उभरा हुआ माथा, लटकता हुआ गलकंबल और लंबे कान से होती है। यह अच्छी दूधारू नस्ल है, आम तौर पर छह से दस लीटर देती है, अच्छे चारे पर बारह से पंद्रह लीटर तक भी जा सकती है। खरीदते समय अपने सामने दूध निकलवाइए, चारों थनों का सीएमटी टेस्ट कराइए, और यह जरूर पूछिए कि वह दुग्धकाल के कौन से महीने में है।

