साहिवाल गाय की पहिचान
साहिवाल गाय लाल भूरी रंग की, मजबूत देह वाली और गर्मी सहने वाली नस्ल है। इसका माथा चौड़ा, कान मध्यम और थन अच्छे आकार के होते हैं। यह आम तौर पर आठ से बारह लीटर दूध देती है। खरीदते समय अपने सामने दूध निकलवाइए, चारों थनों का सीएमटी टेस्ट कराइए, और यह पूछिए कि वह दूधारू अवस्था के कौन से महीने में है।

