दूध कम है पर बाहर से कुछ नहीं दिख रहा
छुपा हुआ थनैला लग रहा है। पहले चारों थनों का सी.एम.टी. टेस्ट कराइए, और दूध निकालकर देखिए कि कोई दाना, पानीपन या खून तो नहीं है। गाय को साफ बिछावन पर रखिए, थन को सूखा रखिए, और दूध दुहने की सफाई कड़ी रखिए। अगर एक दो दिन में दूध नहीं सुधरे, तो थन की जाँच करानी पड़ेगी।
Region: Basad B.O, PRATAPGARH, RAJASTHAN

