अच्छी नस्ल की भैंस कौन सी
भैंस के लिए मुर्रा सबसे बढ़िया नस्ल है। यह रोज़ आठ से चौदह लीटर तक दूध देती है, और अच्छी मुर्रा में सोलह से बीस लीटर तक भी मिल सकता है। निली रावी और जाफराबादी भी बहुत अच्छी हैं। अगर आपका मकसद दूध और घी का अच्छा धंधा है, तो मुर्रा पहले देखिए। खरीदते समय थन, चाल, दूध की धार और शरीर की बनावट ज़रूर देखिए।

