बकरे को जल्दी तैयार करने के लिए क्या करें
बकरा जल्दी तैयार करने के लिए दाना और हरा चारा सही अनुपात में दीजिए। तीन से बारह महीने की उम्र में दाना और रेशा लगभग साठ प्रतिशत और चालीस प्रतिशत रखें। दाने में दो प्रतिशत खनिज मिश्रण और एक प्रतिशत नमक मिलाइए। नेपियर, बरसीम या लूसर्न जैसा हरा चारा और सूखा चारा भी दीजिए। साफ पानी हमेशा रहे। अगर वजन नहीं बढ़ रहा हो तो कृमिनाशक और दाने की मात्रा देखनी पड़ेगी।
Region: Sohi BO, BUDAUN, UTTAR PRADESH

