Cow lena hai
दूध के लिए गाय लेनी है तो साहीवाल, गिर, एच एफ क्रॉस या जर्सी क्रॉस देखिए। पहले अपनी आँखों के सामने दूध निकलवाइए, फिर चारों थनों का सी एम टी टेस्ट कराइए, और पूछिए अभी कौन से महीने की दुग्धावस्था है। सातवें या आठवें महीने वाली गाय जल्दी गिरती है। पचास हजार से ऊपर हो तो पशुमित्र या पशु चिकित्सक साथ ले जाइए।
Region: Hardia BO, PURBI CHAMPARAN, BIHAR

