Cow maat
गाय के लिए साहीवाल, गिर, HF क्रॉस या जर्सी क्रॉस सबसे ठीक रहती है। खरीदते समय अपनी आँखों के सामने दूध निकलवाइए, चारों थनों का CMT टेस्ट कराइए, और यह भी पूछिए कि वह दूधारू के कौन से महीने में है। सातवें या आठवें महीने वाली गाय का दूध जल्दी घटता है। पचास हजार रुपये से ऊपर हो तो पशुमित्र या पशु चिकित्सक साथ ले जाइए।

