Dairy gay chahiye
दूध के लिए साहीवाल, गिर, HF क्रॉस या जर्सी क्रॉस देखिए। अच्छी गाय आमतौर पर महीने दो से तीन में सबसे ज्यादा दूध देती है, इसलिए खरीदते समय दूध अपनी मौजूदगी में निकलवाइए, चारों थनों का सीएमटी टेस्ट कराइए, और यह भी पूछिए कि वह लैक्टेशन के कौन से महीने में है। पचास हजार रुपये से ऊपर हो तो पशुमित्र या पशु चिकित्सक साथ ले जाइए।

