Garbhvati Bakri ke liye Dana
गर्भवती बकरी को दाना थोड़ा बढ़ाकर देना चाहिए। आख़िरी डेढ़ महीने में रोज़ करीब दो सौ पचास से तीन सौ पचास ग्राम दाना दें, साथ में अच्छा हरा चारा, सूखा चारा, नमक और खनिज मिश्रण भी रखें। एकदम ज्यादा दाना एक साथ मत दीजिए, सुबह शाम बाँटकर दें। अगर पेट बहुत फूला लगे, खाना कम करे, या चलने में कमजोरी दिखे तो तुरंत मात्रा घटाइए और जाँच कराइए।
Region: NDC Aligarh, ALIGARH, UTTAR PRADESH

