Gay
साहीवाल या गिर लें, या फिर एचएफ क्रॉस और जर्सी क्रॉस भी ठीक रहेंगी। दूध के लिए ही खरीदें। गाय को अपने सामने दुहकर देखिए, चारों थनों का सीएमटी टेस्ट कराइए, और पूछिए वह दूध के कितने महीने में है। अगर कीमत पचास हजार रुपये से ऊपर हो, तो पाशुमित्र या पशु चिकित्सक साथ ले जाइए।

