gay bechni hai
गाय बेचनी है तो पहले उसका दूध अपनी मौजूदगी में निकालकर दिखाइए, फिर चारों थनों का सीएमटी टेस्ट कराइए। अगर कीमत पचास हजार रुपये से ऊपर है तो पशुमित्र या पशु चिकित्सक को साथ ले जाइए। गाय की दुग्धावस्था का महीना भी देखिए, क्योंकि सातवें आठवें महीने में दूध जल्दी घटता है।

