Ha
दूध वाली गाय या भैंस ही लो। गाय में साहीवाल, गिर, एचएफ क्रॉस या जर्सी क्रॉस ठीक रहती है। भैंस में मुर्रा, निली रावी या जाफराबादी देखो। खरीदने से पहले अपने सामने दूध दुहाओ, चारों थनों का सीएमटी टेस्ट कराओ, और यह जरूर पूछो कि वह दूध देने के कितने महीने में है। अगर कीमत पचास हजार से ऊपर है, तो पशुमित्र या पशु चिकित्सक साथ ले जाओ।

