Meri gay k do thano m kam dudh aa raha h kya upay kare
यह शुरुआती थनैला या छिपी हुई थन की कमजोरी लग रही है। पहले दोनों थनों को अलग अलग देखिए, गरमाहट, सूजन, दर्द या गांठ है तो दूध निचोड़कर फेंकिए और साफ हाथ से दुहिए। एक बार सीएमटी टेस्ट कराइए, इससे छिपा संक्रमण पकड़ में आ जाता है। नमक और मिनरल मिश्रण ठीक से दीजिए, हरा चारा और दाना संतुलित रखिए। अगर दो दिन में दूध न बढ़े या थन सख्त लगे, तो पशु चिकित्सक से दिखाइए।
Region: Bairagarh B.O, DEWAS, MADHYA PRADESH

