Milkbadhane ka trika
दूध बढ़ाने के लिए सबसे पहले चारा और दाना ठीक करो। हरी घास, सूखा भूसा, और अच्छा दाना समय पर दो। पानी हमेशा साफ और भरपूर रखो। थन साफ रखकर ही दूध दुहना चाहिए। अगर गाय दुबली है तो पहले शरीर की हालत सुधारो, क्योंकि कमजोर गाय ज्यादा दूध नहीं देगी। अगर दूध अचानक कम हुआ है तो थनैला या कीड़े भी देखो। तीन से पांच दिन में फर्क न पड़े तो जांच कराओ।

