Rathi
राठी गाय अच्छी देसी दूध वाली नस्ल है। यह गर्मी सह लेती है और ठीक देखभाल में रोज़ चार से आठ लीटर तक दूध देती है। खरीदते समय अपने सामने दूध निकालकर देखो, चारों थनों का सीएमटी टेस्ट कराओ, और यह भी पूछो कि वह दूध के किस महीने में है। अगर कीमत पचास हजार से ऊपर हो, तो पशुमित्र या पशु चिकित्सक साथ ले जाओ।

