दूध wali bhaish चुनने ka sahi tarika
दूध वाली भैंस में मुर्रा सबसे बढ़िया रहती है। पहले थन देखिए, चारों थन बराबर और नरम हों। फिर चाल, आँखें, चमकदार चमड़ी और भूख देखिए। रोज़ का दूध, ब्यांत का महीना, और पिछले बछड़े का रिकॉर्ड पूछिए। अच्छी भैंस आठ से चौदह लीटर देती है, और बढ़िया जानवर सोलह से बीस लीटर तक भी दे सकता है। खरीदने से पहले थन और खुर अच्छे से जाँचिए।

